कक्षा 2 की छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, लोगों ने स्कूल में ही जमकर पिटाई कर दी
मांझी (छपरा), सितम्बर 8 -- बिहार के सारण (छपरा) जिले के मांझी प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। वाकया उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, महम्मदपुर का है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक मनोज कुमार ने कक्षा 2 की मासूम छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। इस मामले को लेकर स्कूल में जमकर हंगामा भी हुआ। ग्रामीणों ने मंगलवार को शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रा के चाचा की ओर से मांझी थाने में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को स्कूल परिसर में बहुत देर तक भारी हंगामे की स्थिति रही।बीईओ ने की जांच, आरोप सही मामले की शिकायत मिलने पर मांझी की प्रखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.