कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
जमशेदपुर, जून 27 -- वैली व्यू स्कूल में कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड टॉपर्स सहित आईआईटी और एनआईटी में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, ट्रॉली बैग और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं मृदुला मिश्रा और कार्तिकेश को दस-दस हजार रुपये का कमिंस यंग एचीवर अवॉर्ड दिया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मिक्की सिंह ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उप-प्रधानाचार्य डॉ. जेके पाण्डेय ने गर्व जताते हुए इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और बच्चों के कड़े परिश्रम को दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुचेतना लाहिड़ी ने किया। यह भी पढ़ें- एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में 'बोर्ड अचीवर्स डे' का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.