रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव करते हुए कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी तरह ऑनस्क्रीन करने का निर्णय लिया है। पारंपरिक कापी जांच व्यवस्था को समाप्त कर अब परीक्षक कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल मूल्यांकन करेंगे। बोर्ड का मानना है कि यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ समयबद्ध और त्रुटिरहित परिणाम सुनिश्चित करने में सहायक होगी। नई प्रणाली के तहत ऑनस्क्रीन मार्किंग पोर्टल पर विशेष अभ्यास मॉड्यूल सक्रिय कर दिया गया है, ताकि शिक्षक वास्तविक मूल्यांकन से पहले डिजिटल प्रक्रिया में दक्ष हो सकें। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी। सीबीएसई समन्वयक भावना भनोट के बताया कि ऑनस्क्रीन मूल्यांकन से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी और कागज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.