जमुई, मार्च 16 -- झाझा, नगर संवाददाता कक्षा 11-12 विषय के 220 शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आज से प्रारंभ होगा। बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश से यह शिक्षक डाइट जमुई में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दिए गए नोटिफिकेशन के आलोक में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11-12 विषय के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 16 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक डाइट जमुई में निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 220 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग किया गया है। सतत व्यावसायिक योजना के तहत जिले के सभी सर...