कक्षा 11 तक के छात्रों ने देखा सीएसजेएमयू का आधुनिक पुस्तकालय
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पुस्तकालय सप्ताह के अवसर पर महाराणा प्रताप विद्यालय की कक्षा 9 से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया। अपनी पुस्तकालयाकध्यक्ष मनीषा के साथ आए छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय की आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों, ई-लाइब्रेरी सेवाओं तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं की जानकारी ली। विवि के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में शुरू से ही पठन-पाठन की आदत विकसित की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.