दुमका, जून 22 -- श्री रामकृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को कक्षा 11वीं के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का फूल-माला और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष दिवाकर महतो थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दिलीप कुमार झा, कुरुआ पंचायत की मुखिया निर्मला पुतुल और ग्राम प्रधान जून मुर्मू उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अशोक कुमार यादव ने की, जबकि मंच का संचालन बब्बन कुमार ने किया। मुख्य अतिथि दिवाकर महतो ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 11वीं जीवन की दिशा तय करने वाला वर्ष है...