कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों की होगी डिजिटल स्क्रीनिंग, 21 तरह की दिव्यांगता की होगी पहचान
बरेली, अगस्त 24 -- प्रदेश के सभी स्कूलों में छिपी दिव्यांगता को पहचानने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी स्कूलों में प्रशस्त 2.0 ऐप के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रदेश में दिव्यांग छात्रों की संख्या एक लाख से अधिक है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों की पहचान और स्क्रीनिंग के लिए प्रशस्त 2.0 ऐप के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए ऐप का उपयोग किया जाएगा। प्रशस्त 2.0 ऐप में दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों से संबंधित 10 वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.