कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की गई है कि वह आठवीं के बाद छात्रा को कक्षा 09 में प्रवेश नहीं दे रहा है। प्रकरण एक संक्रमित बीमारी को लेकर था जिसके चलते छह पेपर देने के बाद उसे छुट्टी लेनी पड़ी। मेडिकल सर्टिफिकेट के बावजूद उसे प्रमोट नहीं किया गया। छात्रा ने शेष रह गए चार पेपर कराने की मांग की लेकिन इस पर स्कूल राजी नहीं हुआ। परवेज आलम की शिकायत पर यह आईजीआरएस में चला गया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्कूल प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर छात्रा के हित में निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...