रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम में ले जाकर मुंह और गला दबाकर कक्षा सात के छात्र की हत्या करने के मामले में दर्ज केस की विवेचना पूरी हो गई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। चार्जशीट लगाने के बाद उसे कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम खेती-किसानी करते हैं। फरवरी माह में गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए मुस्तकीम का बेटा शोएब(15) भी परिजनों के साथ गया था। शोएब कक्षा सात का छात्र था। रात 11 बजे तक वह वहां पर चल रहे डीजे के पास मौजूद था। इसके बाद वह अपने दोस्तों से घर जाने की बात कहकर निकल गया था लेकिन, रातभर घर नहीं पहुंचा था। अगले दिन ग्रामीणों ने गांव स्थित एक तालाब में शोएब का शव उतराता देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.