फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- जहानगंज, संवाददाता। कक्षा सात की एक छात्रा से दुष्कर्म किया गया। वह छत पर सो रही थी। शोर मचाने पर युवक जान माल की धमकी देकर भाग गया। घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने एक क्षेत्र के रहने वाले अंशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 19 मई को उसकी 11 वर्षीय बेटी छत पर सो रही थी। रात 12:30 बजे अंशू घर पर चोरी छिपे चढ़ आया। बेटी को जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म किया गया। इस पर वह चिल्लाने लगी जिसकी आवाज सुनकर जीने से चढ़कर छत पर गया तो मुझे देखकर वह जान से मारने की धमकी देता हुआ छत से कूदकर भाग गया। थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि घटना की जो शिकायत मिली उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का ...