झांसी, मई 12 -- झांसी। डीएम जिलाधिकारी गौरांग राठी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी के साथ कम्पोजिट विद्यालय सीपरी बाजार का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका बिल्फीस बेगम से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में 1 प्रधाध्यापिका, 1 सहायक अध्यापक ज्योत्सना विसेन, 1 शिक्षामित्र कीर्ति शर्मा, 1 अनुदेशक/टेक्निकल इन्सटक आदि की जानकारी दी। इसी दौरान डीएम ने कक्षा में बच्चों को पढ़ाया। गणित के सवाल लिखे और हल पूछे। रसोई को देखा। भोजन की गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण में प्रध्यानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय मे जूनियर के अध्यापक नहीं हैं एवं सहायक अध्यापक अजय चन्देल प्राथमिक विद्यालय, ऋषिकुज में सम्बद्ध है। डीएम द्वारा उक्त के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिये आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये।

विद्यालय में पंजीकरण न...