चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट। यार्डलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल चितरा गोकुलपुर में रिजल्ट डे हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विजय निगम ने मां सरस्वती एवं भगवान कामदनाथ का पूजन कर किया। इसके बाद प्रत्येक कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। नयागांव के छोटे राजा हेमराज सिंह चौबे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सभासद शंकर यादव, भानु श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नर्सरी से कक्षा आठ तक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शालिनी पांडेय, दुर्गा सेन, आकृति रिछारिया, ललिता पांडेय, श्रुति अस्थाना, सुधा मिश्रा आदि मौजूद रहे। 30 सीएचआई-07: बच्ची को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करते अतिथिगण।भगवान महावीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.