बरेली, मार्च 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। उप शिक्षा निदेशक (बेसिक) संजय उपाध्याय ने पत्र जारी करते हुए आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज और सहारनपुर समेत 19 जिलों में कक्षा पांच व आठ की कुछ विषयों की परीक्षा नई तिथि पर कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही है। जारी नई समयसारिणी के मुताबिक 17 मार्च को होने वाली कक्षा पांच की गणित परीक्षा 24 मार्च को प्रथम पाली में तथा सामाजिक विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। वह...