सोनभद्र, फरवरी 5 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वीआईपी रोड स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र को अगवा करने के असफल प्रयास से नगर में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि बच्चे की सूझबूझ और साहसिक कदम से अपहरण की घटना टल गई। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद छात्र का परिवार भय में है, वहीं स्कूल प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि चोपन थाना क्षेत्र निवासी एक छात्र प्रतिदिन की तरह स्कूल आया था। छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर भीड़ और वाहनों की आवाजाही लगी हुई थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति छात्र के पास पहुंचकर स्वयं को उसकी मां की ओर से भेजा गया बताकर छात्र को अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। शुरुआत में छात्र उनके झांसे में आ गया था, लेकिन संयोग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.