प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड के शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण की रफ्तार काफी सुस्त है। अब तक कक्षा नौ में 916943 और 11 में 727327 छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। जबकि दोनों कक्षाओं में हर साल तकरीबन 25 लाख छात्र-छात्राओं का प्रवेश होता है। वैसे तो हाईस्कूल कम्पार्टमेन्ट परीक्षा उत्तीर्ण एवं सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) में सफल हाईस्कूल के अभ्यर्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है लेकिन ऐसे विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम होती है।

पंजीकरण शुल्क और अंतिम तिथि बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी टाइमलाइन के अनुसार कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क (40 रुपये प्रति छात्र) चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने एवं उसकी स...