प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय विद्यार्थियों की अपार आईडी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी प्रधानाचार्य को सलाह दी है कि वह प्रयास करें कि अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि से पूर्व शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी प्रविष्ट हो जाए, और प्रदेश के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त एवं उनके शैक्षणिक भविष्य को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाया जा सके。

पंजीकरण प्रक्रिया सचिव ने साफ किया है कि यद्यपि पंजीकरण व आवेदन पत्र भरते समय अपार आईडी का विवरण देना अनिवार्य नहीं है, किंतु विद्यार्थियों के व्यापक हित और उनके डिजिटल शैक्षणिक भविष्य को सुरक्...