भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरा निर्णय लिया है। अब तक सरकारी विद्यालयों में केवल कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को ही नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती थीं, लेकिन अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वर्गों के छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस फैसले से जिले के डेढ़ लाख से अधिक छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। जिले में कक्षा नौ से 12वीं तक लगभग डेढ़ लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इन सभी को उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप विभिन्न विषयों की पुस्तकों का पूरा सेट नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार सुमन न...