फिरोजाबाद, मार्च 19 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिदरखा में कक्षा नौ के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र के परिजनों ने गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके कारण उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। नरेंद्र निवासी बिदरखा अपने परिवार के साथ गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उसका 14 वर्षीय बेटा बॉबी एटा रोड स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। छात्र सोमवार को घर से गया था। उसके बाद वह रात में वह घायलावस्था में अपने घर पहुंचा। जब बुधवार को परिजनों ने बॉबी की हालत खराब देखी तो उसे निजी अस्पताल में चेकअप कराया। परिजनों के अनुसार छात्र का कंधे में फ्रैक्चर निकला। छात्र के शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.