कक्षा नौ की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
बस्ती, जून 22 -- हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के भैसहटी गांव में कक्षा नौ की छात्रा का शव छप्परपोश मकान में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य संकलन किया।
पुलिस की प्रारंभिक सूचना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से पूछताछ कर घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।
घटना का विवरण बताया जा रहा है कि भैसहटी निवासी हजारी प्रसाद की पुत्री साधना (14), कक्षा नौ की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार घर के छप्पर वाले कमरे में रविवार को दुपट्टे के सहारे साधना का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.