भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए नई अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक कावेरी को जारी किया है। यह पुस्तक राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा स्कूल शिक्षा 2023 के तहत तैयार की गई है। नई किताब अबतक पढ़ाई जा रही दो अलग-अलग पुस्तकों बीहाइव और मोमेंट्स की जगह लेगी। सीबीएसई के जिला को-ऑडिनेटर सुमंत कुमार ने कहा कि पहले कक्षा नौ की अंग्रेजी में दो किताबें पढ़ाई जाती थीं। जिनमें कुल 29 पाठ शामिल थे। नई व्यवस्था के तहत अब केवल एक ही पुस्तक कावेरी होगी। इसमें कुल 16 पाठ रखे गए हैं। कुल 16 पाठों में से आठ पाठ भारतीय लेखकों की रचनाओं पर आधारित हैं, जबकि आठ पाठ अंतरराष्ट्रीय लेखकों के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.