कक्षा नौ और दस में ही पढ़ाएंगे एलटी ग्रेड शिक्षक
प्रयागराज, मई 11 -- राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 में चयनित शिक्षक कक्षा नौ और दस के बच्चों को ही पढ़ाएंगे। हाईकोर्ट के दो अप्रैल के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को शुद्धि पत्र जारी किया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने साफ किया है कि सभी विषयों के शिक्षकों का चयन कक्षा नौ व दस के अध्यापन के लिए किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों से कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़वाने और भर्ती विज्ञापन में आरटीई नियमों की अनदेखी करते हुए उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परक्षा (टीईटी) अनिवार्य नहीं करने को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं की थी। यह भी पढ़ें- CTET September 2026 : सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से, एग्जाम सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.