भागलपुर, जनवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कक्षा आठ में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत कक्षा आठ के छात्रों को चयनित कर कक्षा नवम से बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। छात्रवृत्ति के लिए चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 26 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी। इच्छुक और पात्र छात्र इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक जारी किया जाएगा। छात्रों को आवेदन करते समय सभी आव...