सहारनपुर, अप्रैल 16 -- श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष संस्कार ध्येय प्रतीक के अंतर्गत कक्षा नर्सरी के नन्हे मुन्ने भैया बहिनों को निशुल्क बैग व गर्मी के मौसम के दृष्टिगत पानी की बोतलें वितरित की गई। बैग व बोतल पाकर नन्हे -मुन्ने शिशुओं के चेहरे खुशी से चमक उठें। प्रबंध कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष राकेश तायल व उप प्रबंधक रमेश चंद्र गर्ग ने बच्चों को अपने हाथों से बैग एवं पानी की बोतल प्रदान की। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने भैया बहिनों को अपनी विद्यारंभ करने पर शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- गरीब बच्चों को बांटीं किताबें तो खिले चेहरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...