बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती। जीडी गोयंका विद्यालय बस्ती में रविवार को कक्षा दो के विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी (दीक्षांत समारोह) बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। एलकेजी की निज़ालिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। नन्हे - मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की ओर से लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें पहले और आज के समय का अंतर दर्शाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या हुमा वसीम ने अपने संबोधन में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पुलकित सावलानी और अन्या सूर्यवंशी ने किया। इस दौरान खदीजा, मेविस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.