कक्षा दो का छात्र आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर घायल, रेफर
अमरोहा, मई 14 -- हसनपुर, संवाददाता। नाना के घर आए दूसरी कक्षा के छात्र पर बुधवार दोपहर बाद आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। छात्र बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लोगों ने आवारा कुत्ते पकड़वाने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक गजरौला के मोहल्ला पीरनगर पक्का पुल निवासी सादिक का 10 वर्षीय पुत्र अल्फेज मंगलवार शाम अब्दुल्ला कॉलोनी में अपने नाना शफीक अहमद के घर आया था। बुधवार दोपहर बाद वह पड़ोस के बच्चों के साथ बाग में खेलने गया था, तभी दस से अधिक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। साथी बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े और लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल परिजनों ने घायल अल्फेज को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.