अमरोहा, मई 14 -- ​हसनपुर, संवाददाता। नाना के घर आए दूसरी कक्षा के छात्र पर बुधवार दोपहर बाद आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। छात्र बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लोगों ने आवारा कुत्ते पकड़वाने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक गजरौला के मोहल्ला पीरनगर पक्का पुल निवासी सादिक का 10 वर्षीय पुत्र अल्फेज मंगलवार शाम अब्दुल्ला कॉलोनी में अपने नाना शफीक अहमद के घर आया था। बुधवार दोपहर बाद वह पड़ोस के बच्चों के साथ बाग में खेलने गया था, तभी दस से अधिक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। साथी बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े और लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल परिजनों ने घायल अल्फेज को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपच...