नवादा, सितम्बर 22 -- शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से 167 शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 21 से 25 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में दो समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों के लिए दिशा 2.0 तथा कक्षा 6 से 8 के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के लिए चेष्टा 4.0 प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य दोनों प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण, दक्षतामूलक और अनुभवात्मक शिक्षण के लिए आधुनिक कौशल से दक्ष बनाना है। दिशा 2.0 प्रशिक्षण में कक्षा 3 से 5 के 115 शिक्षक शामिल हैं। इसमें भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन के साथ अधिगम परिणाम, शिक्षण-अधिगम सामग्री, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान, समावेशी एवं बाल-केंद्रित शिक्षण, आकलन और डिजिटल संसाधन...