जमुई, सितम्बर 6 -- झाझा । नगर संवाददाता कक्षा 03-05 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण 07 से 11 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई द्वारा जारी कार्यालय आदेश में इसकी चर्चा है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दिये गये नोटिफिकेशन के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 03-05 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 07 सितम्बर से 11 सितम्बर 2026 तक डायट जमुई में निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 160 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग किया गया है। अंकनीय है कि सतत व्यावसायिक योजना के तहत जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को वितीय वर्ष 2026-27 में 05 दिवसीय आवा...