कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को बांटे स्कूली बैग
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। मेस्टन रोड मखनिया बाजार स्थित सिद्दीक फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग वितरण कार्यक्रम कॉलेज के प्रबंधक वकारुल अमीन के हाथों संपन्न हुआ। प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देता है तथा आने वाली सर्दियों में छात्रों को ब्लेजर भी वितरित किए जाएंगे। वहीं प्रधानाचार्य मोईनुल इस्लाम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति रुचि भी बढ़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.