कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की प्रोजेक्टर के जरिए होगी पढ़ाई
चंदौली, जुलाई 11 -- चंदौली, संवाददाता । कांवेंट स्कूलों की तरह बेसिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं चलेगी। जिले में इस सत्र से 470 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल कक्षाएं बनायी जा रही है। अब तक 428 स्कूलों में एलईडी स्क्रीन, स्मार्ट बोर्ड, और प्रोजेक्टर सहित अन्य सुविधाएं कर दी गई है। इसमें 92 आईसीटी लैब से भी लैश किया जा रहा है। इसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चे प्रोजेक्टर के साथ ही कम्प्यूटर पर पढ़ाई करेंगे। इससे बेसिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। देश के 112 आकांक्षात्मक जिले में शामिल चंदौली जिले में केंद्र सरकार की समग्र शिक्षा अभियान और प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों को स्मार्ट क्लास के जरिए डिजिटल बनाया जा रहा है। विद्यालयों में हाईटेक क्लास और स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जा रही है। इससे सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.