कक्षा छह की छात्रा लापता, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, मई 12 -- कस्बा क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री, जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष है, सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। किशोरी कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की मां का आरोप है कि हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के गांव कछौना निवासी रवी पुत्र राज जाटव उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.