हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दिग्घी हाजीपुर में आयोजित शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आज संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 1 जून से 5 जून तक चला। समापन पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- कक्षा की समस्या का त्वरित समाधान ही है 'एक्शन रिसर्च' : डॉ श्रुतिसमापन सत्र समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्या डॉ. श्रुति ने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह 'एक्शन रिसर्च' पर आधारित था। उन्होंने कहा कि 5 दिनों में जो सीखा है, उसे अपने विद्यालयों में लागू करें। कक्षा में कोई समस्या आए तो उसका त्वरित समाधान निकालना ही हमारा 'एक्शन रिसर्च' है।प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण प्रभारी वरीय व्याख्याता डॉ. शशिकला नि...