महाराजगंज, जुलाई 17 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद को निपुण बनाने के लक्ष्य को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) तथा एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को बच्चों व स्कूल को निपुण बनाने के टिप्स दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों, शिक्षण योजनाओं, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के प्रभावी उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सक्रिय सहभागिता, सतत मूल्यांकन तथा रिमीडियल (कैच-अप) शिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य लवकुश वर्मा ने कहा कि कक्षा-कक्ष में दक्षता आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाना है, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप पढ़ने, लिखने और गणना करने की...