बरेली, अगस्त 27 -- बरेली। प्रदेश के सभी स्कूलों में छिपी दिव्यांगता को पहचानने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी स्कूलों में प्रशस्त 2.0 ऐप के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रदेश में दिव्यांग छात्रों की संख्या एक लाख से अधिक है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों की पहचान और स्क्रीनिंग के लिए प्रशस्त 2.0 ऐप के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर समेत छह जिले बच्चों की दिव्यांगता की पहचान करने में आगेविशेष अभियान का उद्देश्य निर्देशों के अनुसार परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों की ...