मुरादाबाद, मार्च 16 -- परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा तथा कक्षा 6 से 8 में प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट/संबंधित कला/कृषि/गृह शिल्प तथा द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग विषय की परीक्षा संपन्न हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाझांडा में कक्ष निरीक्षकों के रूप में राजेश कुमार हितेषी, पीयूष कुमार प्रशांत, सोमवती शर्मा एवं आशीष कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...