मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। शीतलहर चल रही है और घना कोहरा भी छाने लगा है। मौसम में आ रहे इस प्रतिकूल बदलाव को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। डीएम के निर्देश पर समय परिवर्तन का आदेश बीएसए द्वारा गुरुवार को जारी कर दिया गया। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है, शीतलहर चल रही है और कोहरा भी पड़ रहा है। जिससे सुबह के समय मौसम बेहद खराब हो गया है। इस मौसम का असर स्कूली बच्चों पर ना पड़े इसके लिए डीएम के निर्देश पर सभी बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय बदला गया है। अब यह स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और शाम तीन बजे बंद होंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बदले हुए समय के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.