पटना, अप्रैल 21 -- कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा में सफल बच्चों को ग्रेडवार रिपोर्ट जारी कर दी है। वार्षिक परीक्षा में मार्च में हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में 2026 में हुई वार्षिक परीक्षा में ए ग्रेड पाने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई। साथ ही ई ग्रेड पाने वाले के स्थिति में भी सुधार हुआ है। कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा में जिले से 4,69,335 बच्चे शामिल हुए। इसमें 93,098 बच्चों ने ए ग्रेड हासिल किया है। जबकि 2025 की वार्षिक परीक्षा में 88,845 बच्चों ने ग्रेड प्राप्त किया था। यानी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 4253 बच्चों ए ग्रेड अधिक प्राप्त किए हैं। इसी तरह ई ग्रेड पाने वाले बच्चों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले वर्ष 1232 बच्चों ने ई ग्रेड प्राप्त किया था। 2026 की परीक्षा में 820 बच्चों ने ई ग्रेड प्राप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.