कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला, बीएसए ने जाारी किया आदेश
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 11 -- UP School Timing : उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसका असर स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा था। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7 से साढ़े 12 बजे तक कर दिया गया था। लेकिन इधर मौसम सामान्य हुआ तो अब एक बार फिर वाराणसी में स्कूल टाइमिंग बदल दी गई है। स्कूल टाइमिंग में यह बदलाव शनिवार से ही लागू कर दिया गया है। वाराणसी में सभी बोर्ड के कक्षा-एक से आठ तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह की तरफ से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का संचालन अब सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। पिछले दिनों भीषण गर्मी और तापलहर के चलते स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस पर स्कूलों का समय परिवर्तित कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.