मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। टोला सेवक और तालिमी शिक्षण सेवियों को कक्षा एक और दो के बच्चों को पढ़ाना भी होगा। विभाग ने इसे लेकर सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग ने शिक्षा सेवकों की तय की जिम्मेवारीनई गाइडलाइन जारी समीक्षा में सामने आया है कि टोला सेवक और तालिमी शिक्षण सेवी दिए हुए कार्यों को सही से नहीं कर रहे हैं। जबकि, इनका मानदेय भी बढ़ा दिया गया है। ऐसे में विभाग ने इनसे लिए जाने वाले कामों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अधिकारियों को निर्देश मिला है कि नए सिरे से इनको दिए काम की हर दिन रिपोर्ट देंगे। शिक्षा विभाग के अपर सचिव विजय कुमार ने इसे लेकर निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल पहुंचाएंगे टोला सेवक व तालिमी मरकज75 फीसदी उपस्थिति पूरी कराने क...