हापुड़, फरवरी 25 -- थाना धौलाना क्षेत्र के पिलखुवा रोड पर बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा एक के छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पिलखुवा चौराहा पर रहने वाले मुन्ना ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका सात वर्षीय पुत्र रिहान प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। स्कूल की छुट्टी के बाद रिहान पैदल ही घर जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा रोड स्थित गन्ना समिति के पास पहुंचा, तो धौलाना की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वर्जन-- सीसीटीवी से वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अवनीश शर्मा, थानाध्यक्ष, धौलाना
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.