बदायूं, फरवरी 17 -- ककराला (बदायूं)। बदायूं के ककराला में स्कूल की क्लास में खेलते-खेलते कक्षा एक की छह वर्षीय छात्रा ने अपने ही हाथ का ब्रेसलेट का मोती मुंह में ले लिया। मुंह से मोती किसी तरह नाक से होता हुआ सांस नली में जाकर फंस गया। कुछ ही देर में छात्रा की हालत बिगड़ गई। आननफानन में ककराला से लेकर बदायूं तक प्राइवेट अस्पतालों में दिखाया गया। सभी डाक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद जिला पुरुष अस्पताल लेकर पहुंचे और तब तक छात्रा की मौत हो गई। डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के न्यू हॉप हायर सेंकेंड्री स्कूल का मामला है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी निवासी टेकचंद्र की छह वर्षीय बच्ची तापसी न्यू हॉप हायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.