कक्षा एक और छह में पांच प्रतिशत अधिक प्रवेश का लक्ष्य
प्रयागराज, जुलाई 8 -- जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने को लेकर एक जुलाई से चल रहे 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण के बावजूद कक्षा एक और छह में नवीन छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ब्लॉकवार समीक्षा में अधिकांश विकास खंडों में नामांकन की प्रगति निराशाजनक है। इस पर बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक विद्यालय में गतवर्ष की तुलना में कम से कम पांच प्रतिशत अधिक नामांकन हर हाल में कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्तर पर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नही पाई जाती है तो कार्यवाही के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिले में पिछले साल के मुकाबले नामांकन प्रगति करीब 68.48 प्रतिशत है। नगर क्षेत्र में पिछले साल अब तक 6433 बच्चों का कक्षा एक व छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.