हापुड़, जनवरी 31 -- अब जनपद के सभी परिषदीय सरकारी स्कूल, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठ तक के विद्यालयों का संचालन 9 बजे से 3 बजे तक होगा। मौसम ठीक होने पर स्कूलों के संचालन का समय बदला गया है। पूर्व में शीतलहर और अधिक कोहरे के चलते समस्त बोर्ड के कक्षा आठ तक के विद्यालय के संचालन का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया गया था। अब मौसम ठीक होने के बाद बीएसए ने पूर्व की भांति स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने का निर्णय लिया है। आदेश जारी कर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि वर्तमान में परिषदीय सरकारी स्कूलों में निपुण परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मौसम भी ठीक हो गया है। इसलिए पूर्व की भांति कक्षा आठ तक के स्कूलों के संचालन का समय सुबह 9 बजे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.