मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- जनपद में लगातार बढ़ रही सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए 12 जनवरी और 13 जनवरी को भी कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.