सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जनपद की बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अब कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नए शैक्षिक सत्र से जनपद के शोहरतगढ़, बर्डपुर, बढ़नी, इटवा, भनवापुर, डुमरियागंज, खेसरहा के कस्तूरबा विद्यालयों में भी कक्षा नौ की पढ़ाई शुरू कर दी गई है, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को नई दिशा मिली है। अब तक इन विद्यालयों में केवल कक्षा छह से आठ तक ही पढ़ाई की व्यवस्था थी। कक्षा आठ के बाद छात्राओं को अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता था, जिससे कई बार दूरी, संसाधनों की कमी और सामाजिक कारणों से उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती थी। लेकिन अब कक्षा नौ शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।ज...