कौशाम्बी, मार्च 13 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय चायल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम चायल अरुण कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने विद्यार्थियों से देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा एक अच्छा नागरिक बनने का संदेश दिया। बीईओ हिना सिद्दीकी ने छात्रों को वार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और मन लगाकर पढ़ा...