घाटशिला, मार्च 2 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड में कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा दो मार्च को होगी। इस परीक्षा में प्रखंड के 67 मध्य विद्यालयों के 1792 विद्यार्थी शामिल होंगे। दो पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए विभिन्न विद्यालयों में 18 केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड के बड़ामारा पंचायत अंतर्गत मौरबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की कक्षा आठ के 17 विद्यार्थी प्रभारी प्रधानाध्यापक की लापरवाही से परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। क्योंकि निर्धारित तिथि तक इन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन प्रपत्र झारखंड अधिविद्य परिषद के वेबसाइट पर ऑनलाइन नहीं भरा गया। ऐसे 17 विद्यार्थी फिलहाल विद्यालय में पढ़ रहे हैं। इन विद्यार्थियों को आठवीं बोर्ड की विशेष परीक्षा के लिए इंतजार करना होगा। जानकारी के मुताबिक कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा के लिए आव...