कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी और चाकू दिखाने पर भड़के लोग, दो को दबोचा
इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की एक छात्रा का पीछा करना और उसे चाकू दिखाकर धमकाना दो युवकों को भारी पड़ गया। छात्रा की शिकायत पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी शहर के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा ने बताया सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- मोबाइल और पर्स चोरी में दो नाबालिग धराए इसी दौरान मोहल्ले के पास पहले से मौजूद दो युवक उसका पीछा करने लगे। छात्रा का आरोप है कि दोनों युवक कई दिनों से उसे रास्ते में रोककर परेशान कर रहे थे और लगातार बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.