मेरठ, जुलाई 23 -- बेटे के इंतजार में चार-पांच बच्चे हो जाते हैं। बेटियों पर भरोसा कीजिए। बेटा हो या बेटी, दोनों का समान रूप से चरित्र निर्माण कीजिए। जब बेटियों को समान अवसर मिलते हैं तो वे हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। देश का भविष्य कक्षाओं में लिखा जाता है। देश की असली खनिज संपदा यही युवा हैं। केवल डिग्री-सर्टिफिकेट काम नहीं आते, चरित्र भी काम आता है। अच्छे संस्कार और स्वस्थ विचारों से सफलता मिलती है, नशे से दूर रहें। चौ. चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को परिजन एवं विद्यार्थियों से यह अपील कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। कुलाधिपति ने कहा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने प्रदेश के 15 विवि की जांच का हवाला देते हुए कहा कि बाहर से खाना लाने के बहाने ड्रग एवं नशा सप्लाई किया जाता है। इन विवि के हॉ...