हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। जिले के स्कूलों में अब शिक्षक कक्षा में अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों पर ये नियम लागू होगा। शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक शिक्षण कार्य के दौरान कक्षाओं में मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग कर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और सिखाने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ रहा है। सीईओ ने बताया कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान मोबाइल का सामान्य उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल अत्यधिक आवश्यक या शैक्षणिक कार्यों (जैसे डिजिटल लर्निंग कंटेंट) के लिए ही मोबाइल का सीमित उपयोग किया जा सकेगा।पूरा करना होगा 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.